रायपुर, 19 सितंबर (PIB Journalist)। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत लगानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा शुरू हो गया है। भाजपा से पीएम मोदी, अमित शाह छग का दौरा कर चुके हैं तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कांगेस अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। संभावना है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे चुनाव के मद्देनजर सभी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की स्टार प्रचारक श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा 21 सितंबर को भिलाई दौरे पर आ रही हैं।